ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधायक ग्रेवाल ने इडरिया मे 6 लाख के सीसी रोड का भूमिपुजन किया,कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भी भरे गए

सरदारपुर। ग्राम पंचायत मारोल के ग्राम इडरिया मे मोहन देवडा के घर से नाले तक 6 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भूमिपुजन किया गया। साथ ही ग्राम मारोल, इडरिया, डाडुर मे कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भरे गए जिसमे मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपये मे दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ग्रेवाल नेशनल हाईवे पर मारोल मे चल रहे सर्विस रोड का निरीक्षण करने पहुचे और जल्द ही सर्विस रोड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयसिंह बडगोता, चन्दरसिंह पटेल, भगतसिंह पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव भेरूसिंह बडगोता, सरपंच प्रतिनिधी गोपाल डामर, उपसरपंच राकेश कटारा, दुलेसिंह भूरिया, जितेन्द्र ठेकला, दीपक भायल, राहुल, बंशी आदि ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें