ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर विधानसभा मे समस्त अवैध धंधों को लेकर मुखर हुए विधायक ग्रेवाल , सीएम और सीएस को लिखा पत्र उचित कार्यवाही की मांग

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, धार जिले के कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे संचालित समस्त अवैध कार्यो को बंद करने की मांग की है।

पत्र के माध्यम से बताया गया है कि सरदारपुर विधानसभा के विभीन्न स्थानो पर विभीन्न प्रकार के अवैध कार्य बिना किसी भय के संचालित है जिसमे जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब, ड्रग्स आदि प्रमुख है। ड्रग्स के सेवन से बच्चो का भविष्य अंधकार के गर्त मे जा रहा है। क्षेत्र के कई प्रमुख शहर/गाॅव के सार्वजनिक स्थानो पर खुलेआम सट्टा एवं इन्दौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर रात के अंधेरे मे काला तेल का व्यवसाय भी मिलीभगत से संचालित है। साथ ही सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामो मे अवैध शराब की बिक्री भी धडल्ले से चल रही है जिसकी वजह से शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।

इसलिए मेरे विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर मे संचालित समस्त अवैध कार्य जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब, ड्रग्स को बंद करने हेतु उचित कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें