ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजा महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नही बिके मोहनखेडा मे प्रेस वार्ता मे बोले पुर्व सीएम दिग्विजय सिंह,कांग्रेस की सरकार आने पर एक-एक घोटाले की जांच कराने की कही बात,प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर ली बैठक,पदाधिकारी एंव नेताओ को सौपे दायित्व

राजगढ़। 5 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का राजगढ़ में आम सभा को संबोधित करेगी। इसको लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया। कल देर रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे है। रविवार को मोहनखेड़ा में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम व इंदौर जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की दिग्विजय सिंह ने बैठक ली। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रियंका गांधी की सभा को लेकर जिम्मेदारियां सौपी।

दरअसल 5 अक्टूबर को राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्पूर्ण समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के शताब्दी भवन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी करीब 12 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचेगी। यहां वे दर्शन करने के पश्चात राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेगी तथा टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।


राजा-महाराजा बिके -
प्रेसवार्ता में दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कहा कि कांग्रेस में अब और कोई सिंधिया ना आ जाए ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। राजा-महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नहीं बिके। 28 आदिवासी विधायक चुनकर आये थे। उनको 25-25 व 30-30 करोड़ का आफर था। एक तो हमारे सरदारपुर विधायक भी यही है जिन्हें भाजपा ने आफर किया था। लेकिन वे बीके नहीं। केवल एक बिसाहूलाल बिकाऊ हुआ बाकी कोई नहीं बीके।


घोटालों की कराएंगे जांच -
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि जितने भी घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रकरण आए है। कांग्रेस की सरकार आने पर एक-एक प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। इस दौरान, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, प्रियंका गांधी की सभा के प्रभारी देपालपुर विधायक विशाल पटेल भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें