: जो लोग बूथ पर जुड़े हे उनसे सतत संपर्क रखना महत्वपूर्ण हैः- शिव प्रकाश
Admin
Thu, Apr 6, 2023
भाजपा के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा

धार । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा व आगामी संगठनात्मक कार्यो को लेकर जिले के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेता से संवाद कर बैठक को संबोधित किया।
6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी और हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हे आज हमारे देश के गृहमंत्री दीवार लेखन कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी दीवार लेखन कर रहे हैं इसका मतलब है हम सभी कार्यकर्ता है । कोल्हापुर में अमित शाह का प्रवास हुआ उन्होंने वहा कहा की में आज आप लोगो के कारण ग्रह मंत्री बना और आप लोग भी आगे विधायक मंत्री सांसद बने इस लिए में आज आप लोगो के बीच में प्रवास कर रहा हूं।
हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व से हमे सीखना चाहिए हमने बूथ सशक्तिकरण का काम किया है हमे अब जो लोग बूथ पर जुड़े हे उनसे सतत संपर्क रखना महत्वपूर्ण है, यह भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय धार मे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में सर्व प्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान 2. 0 में जिला भाजपा के पदाधिकारी व सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने में जुटे हुए हैंस धार जिले के सभी 1868 बूथों पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की सूची एप पर लोड की जा रही है।
बैठक के पूर्व पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के निवास रघुनाथपुरा धार पंहुचकर उनकी भाभी श्रीमती आशा श्रीकांत ठाकरे व परिजनों से चर्चा कर कुशाभाऊ ठाकरे जी चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीद तिराहे पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ,भाजपा प्रदेश महामंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीवारों पर भाजपा के नारे व कमल का फूल बनाया। पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर निवास पर श्री शिव प्रकाश जी सहित प्रदेश महामंत्री ,मंत्री दत्तीगांव सहित वरिष्ठ नेता जाकर उनका हाल जाना और भोजन भी ग्रहण किया।
बैठक में संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ,प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार, रंजना बघेल,विनोद शर्मा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा,रमेश धाड़ीवाल, वेल सिंह भूरिया मंचासीन थे। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता,, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति वर्तमान व पूर्व सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष,पूर्व विधायक,भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सन्नी रिन व आभार प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन