ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोध मे गंधवानी को छोड़कर जिले मे कांग्रेस का आंदोलन टांय टांय फिस्स


सरदारपुर-बदनावर मे अभी तक नहीं हो पाया धरना प्रदर्शन,जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन मे जुटे गिनती के नेता

सरदारपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मानहानि के मामले मे सजा के बाद समाप्त हुई संसद सदस्यता को लेकर धार जिले मे गंधवानी को छोड़कर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन टांय टांय फिस्स हो गया। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे जहा अभा कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश भर मे जिला,ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। जिसमे गंधवानी विधानसभा मे पूर्व मंत्री एवं विधायक उमंग सिंघार ने जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के साथ जिला मुख्यालय  से वाहन रैली के रूप मे अपनी विधानसभा मे पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन कर धरना दिया और राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध स्वरूप ज्ञापन भी सौपा। इसमें जहा सिंघार ने प्रदेश नेतृत्व को यह अहसास भी करा दिया की उन्हे अब भी धार जिले का दबंग नेता यु ही नही कहा जाता है। आज भी पूरे जिले मे उनके समर्थकों की संख्या अन्य नेताओं की समर्थको से कहीं ज्यादा है।
वही जिला मुख्यालय पर भी जिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन मे केवल मनावर के विधायक हीरालाल अलावा ने ही अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई बाकी अन्य नेता मुजीब कुरैशी,गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी  एवं कुलदीप सिंह बुंदेला जैसे नेता उपस्थित रहे। यहां पर नेताओं की संख्या सैकडे के आंकड़े को भी पार नही कर सकी।
वही सरदारपुर और बदनावर की बात करें तो यहा पर राहुल गांधी के समर्थन मे किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन अभी तक नहीं किया गया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे ही काना फुंसी का दौर शुरू हो चुका है।
मुगालते मे ही कांग्रेसी- इस वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होने वाले है और प्रदेश मे कांग्रेस का नेता यह मानकर चल रहा है की प्रदेश मे आने वाली सरकार कांग्रेस की है। कई नेताओं को तो अभी से सत्ता प्राप्ति के सपने आ रहे है। ऐसे मे अति आत्मविश्वास से लबरेज कांग्रेसी शायद राहुल गांधी के समर्थन मे धरना प्रदर्शन करना ही भूल गये है। वैसे कांग्रेस का गुप्तचर विभाग हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहा है कहा पर कांग्रेसी संगठन की अवहेलना कर रहे है और कहां पर संगठन के निर्देशों का पालन। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें