ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें- दत्तीगांव

जिले के बदनावर से शुरू हुई युवा मोर्चे की दो दिवसीय वाहन रैली

जिले की सातो विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर धार पहुंचेगी रैली

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को दो दिवसीय वाहन रैली की शुरुआत की गई। बदनावर से रवाना हुई वाहन रैली रविवार को धार पहुंचकर समाप्त होगी। यह वाहन रैली जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।

रैली शुभारंभ बदनावर के बड़ी चौपाटी स्थित गोकुलधाम सोसाइटी से शुरू हुई। प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या ने रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। बदनावर से निकली दो दिवसीय यह वाहन रैली सतत जिले के भ्रमण पर रहेगी।

जिलाध्यक्ष जय सूर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली बदनावर से सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रैली 2 जुलाई को धार पहुंचेगी। जहां रैली का समापन होगा। इस वाहन रैली में सभी कार्यकर्ता बुलेट गाड़ी लेकर शामिल हुए है। यातायात नियमो को लेकर कार्यकर्ताओं को हेलमेट भी पहनाए गए है।

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने वाहन रैली के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। युवा ही हमारे देश का भविष्य है। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता घर - घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए लगातार चलाई जा रही योजनाओं से आज देश के युवा हर क्षेत्र में सक्षम हुए हैं और देश के विकास में भागीदार बन रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सोमानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी ताकत बढ़ाई है। कश्मीर में धारा 370 हटाने एवं राम मंदिर बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस के शासन में पड़ोसी देश हमें आंखें दिखाते थे। किंतु मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद में किसी भी देश की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की ओर आंख उठाकर देख सके। हमें शासन की हर योजना गांव गांव व घर घर ले जानी है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद जितेंद्र शर्मा भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकित भावसार ने किया। आभार युवा मौर्चे के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिश झारानी ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें