ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर विधानसभा मे लगातार दूसरे दिन भाजपा से टुटे 2 दर्जन कार्यकर्ता,सेवानिवृत्त डीएसपी, सरपंच सहित 25 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा

सरदारपुर ।  विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गोन्दिखेडा ठाकुर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 4.50 लाख की लागत से शमशान घाट वाले रास्ते पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं पेयजल व्यवस्था हेतु प्रदाय किए पानी के टैंकर का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी शिवाजी निनामा का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया गया।

इस दौरान पुलिस विभाग मे डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए शिवाजी निनामा, सरपंच गुलाबबाई निनामा, सरपंच प्रतिनिधी कमलेश निनामा सहित कुल 25 भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक प्रताप ग्रेवाल की विकासशील कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी मे कन्हैयालाल ठन्ना, भारत मदारिया, नारायण कसानिया, लक्ष्मण डिन्डौर, बगदीराम डामर, रमेश निनामा, मोहन डिन्डौर, महेश निनामा, मनीष निनामा, कमलेश सोलंकी, धनेश निनामा, बालाराम डिन्डौर, शोभाराम मावी, मोहन सोरट, दिनेश निनामा, सुखराम निनामा, शंकर डिन्डौर, बगदीराम डिंडोर, मुकेश चौहान, अजय पंवार, पवन मेडा, सुरेश मेडा आदि शामिल हुए।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, जिला महासचिव सुरेश द्विवेदी, गिरिराज सिंह राठौर, चर्तु सिंह राठौर, शिवपाल सिंह राठौर, मदन मंदारिया, विनोद पटेल, हरिओम कसानिया, विनोद मदारिया, गणेश नागर, सुनील मदारिया, ईश्वर नायमा, राधेश्याम ठन्ना, मदन चौधरी, विशाल कसानिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें