ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: भाजपा की अंतिम सूची के लिये आज फिर  बैठक,मनावर से कन्नौज तय,धार मे नही कटेगा लाडली बहना का टिकट,सरदारपुर मे सीएम का वीटो या फिर विजयवर्गीय की पसंद को मिलेगी तरजीह,अंतिम निर्णय हो सकता है चौकाने वाला

दो सूचियों मे ही कांग्रेस ने बनाई भाजपा पर बढ़त,चार सूचियों मे भाजपा 136 उम्मीदवार ही घोषित कर पाई


सरदारपुर । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पांचवी सूची आज या फिर कल जारी हो सकती है। गुरुवार को रात मे कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर भाजपा पर बढ़त बना ली हैै। आचार संहिता लगने के पहले भाजपा ने जहां अपनी पहली सूची जारी कर कांग्रेस पर बढ़त बनाई थी। वही जब कांग्रेस की पहली सूची आई तब तक भाजपा अपनी चार सूची जारी कर चुकी थी। लेकिन कांग्रेस ने दो सूची जारी कर भाजपा पर बढ़त बना ली। 230 विधानसभा सीटों मे से कांग्रेस अभी तक 229 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जबकि भाजपा अभी 136 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर पाई है। बची हुई 94 सीटों पर सहमति के लिये शुक्रवार को दिल्ली मे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमे बचे हुए नामों पर अंतिम मुहर लग कर नामों का ऐलान कर दिया जायेगा। धार जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भी नामों पर सहमति बन चुकी है और पांचवी सूची मे ही तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जायेगा।


मनावर सीट पर युवा प्रत्याशी के रूप मे जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज के नाम पर सहमति बन चुकी है। तमाम सर्वे मे श्री कन्नौज को मजबूत प्रत्याशी के साथ पार्टी की विजय की बात आने पर चुनाव समिति ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। वही सरदारपुर सीट पर एक बार फिर पार्टी पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को मैदान मे उतार सकती है। वैसे इस सीट पर प्रत्याशी तय करने के लिए संघ को भी दखल देना पड़ा। सूत्रों की माने तो रामसिंह मेडा एवं सुनिल गामड़ की मजबूत दावेदारी थी। लेकीन सीएम शिवराव का वीटो काम कर गया और अंतिम समय मे पिछड़ने के बाद आखिर कर वेलसिंह भूरिया मजबूत बन कर उभरे। वैसे भी करीब एक सप्ताह से वेलसिंह भूरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों मे तूफानी जनसंपर्क कर रहे है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सीएम के वीटो के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संजय बघेलन के नाम पर अड़े हुए हैै। विजयवर्गीय के गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध है। ऐसे मे अंतिम निर्णय सरदारपुर सीट पर कुछ भी हो सकता है।


धार सीट की बात करे तो यहा पर नीना वर्मा को ही भाजपा अपना प्रत्याशी बनायेगी। साफ सुथरी छवि के साथ तीन बार की विधायक नीना वर्मा का टिकट काटना पार्टी के लिये कही टेढ़ी खीर साबित न हो जाये इस बात को ध्यान मे रखते हुए पार्टी एक बार फिर धार सीट पर नीना वर्मा को प्रत्याशी बनायेगी। कांग्रेस यहां पर बालमुकुंद सिंह गौतम की पत्नी प्रभा देवी गौतम को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे मे भाजपा फिर से नीना वर्मा को मैदान मे उतार सकती है।


 भाजपा की चार सूचियों मे जिस तरह वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो मिली उससे उम्र का बंधन जो उनकी राह मे रोडा था वह लगभग खत्म हो चुका है। वही उनके समर्थन मे सबसे बडी बात लाडली बहना योजना है। जिस तरह मुख्यमंत्री इस योजना को भुना रहे है उससे एक बहन का टिकट काटकर पार्टी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती क्योंकि यदि नीना वर्मा का टिकट कटता है तो विपक्षी दल कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर भुना सकती है। और नीना वर्मा लगातार तीन बार धार सीट से जीत रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें