ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गंधवानी मे नाटकीय घटनाक्रम रात को भाजपा में गए 5 सरपंच सुबह बोले हम कांग्रेस के साथ विधायक सिंगार के साथ कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं - करम सिंह

https://www.youtube.com/shorts/C0JM9v4LVOY?feature=share

सोनू गुप्ता

गंधवानी । रविवार देर रात भोपाल के कार्यक्रम में गंधवानी ब्लाक और विधानसभा से 8 सरपंच और कई कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी जिनमें से गंधवानी ब्लाक के पांच सरपंचों ने वीडियो जारी करके अपना संदेश दिया है कि वह भाजपा में नहीं गए और निजी काम के लिए भोपाल गए थे जहां पर उन्हें सदस्यता दिला दी गई है थी लेकिन हम लोग कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे पूरे घटनाक्रम के बाद गंधवानी की राजनीति में हलचल पैदा हो गई कल भाजपा की ओर से फोटो वीडियो जारी किए गए थे और आज कांग्रेस की ओर से किए गए हैं।


पूरे कांग्रेसी एकजुट और विधायक सिंघार के साथ - करम सिंह
पूरे मामले में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष करम सिंह मेडा ने बख्तावर एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गंधवानी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता एकजुट है और विधायक उमंग सिंगार के साथ मजबूती से खड़े हैं कार्यकर्ताओं की आस्था कांग्रेस पार्टी में है कोई भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं गए हैं भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरीके से झूठी अफवाह फैला रहे है लेकिन कार्यकर्ता कांग्रेस का मजबूत है और कांग्रेस के साथ सदैव खड़ा है कहीं जाने वाला नहीं है चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले।


इधर पाला बदलने वालों के मोबाइल बंद।
मामले में मीडिया के द्वारा कांग्रेस से भाजपा और फिर वापस कांग्रेस में शामिल होने वाले सरपंचों से संपर्क करने के लिए काल किया तो सरपंचों के मोबाइल बंद मिले ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें