ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस ने रोड शो कर दिखाई ताकत,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, विधायक प्रताप ग्रेवाल आदि रहे मौजूद

सरदारपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, इंदौर संभाग प्रभारी कुलदीप इंदौरा, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल द्वारा अमझेरा से दसई, बरमंडल होते हुए राजोद तक रोड शो कर मतदाताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की ! सुबह 11 बजे अमझेरा में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराव बख्तावरसिंह, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम मनावर रोड पर अमझेरा ब्लाक के कार्यालय का शुभारंभ किया!

अमझेरा में कार्यालय शुभारंभ एवम कार्यकर्ता बैठक के पश्चात रोड शो ग्राम राजपुरा, बांदेडी, सगवाल, केशरपुरा, भरावदा, बालोदा, सोनियाखेड़ी, घटोदा होते हुए दसई पहुंचा जहा पर मुख्य बाजार में कार्यालय का शुभारंभ किया एवम कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई उसके पश्चात बस स्टेंड पर कांग्रेस नेताओं द्वारा नुक्कड़ सभा को संबोधित किया गया! दसई के बाद रोड शो चोटिया बालोद, हनुमंत्या पदमपुरा फाटा, खुटपला होते हुए बरमंडल पहुंची जहा पर कचहरी चौक पर नुक्कड़ सभा हुई। बरमंडल के बार लाबरिया, संदला, सलवा होते हुए राजोद में पहुंची जहा कबीर आश्रम के सामने नुक्कड़ सभा को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया! रोड शो के दौरान समस्त ग्रामों में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया!

इस दौरान मनावर विधायक हीरालाल अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजसिंह गोतम, अल्पसंख्या विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, सरदारपुर विधानसभा प्रभारी राजा बघेल, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, सुभाष पटेल, ब्लाक अध्यक्ष रतनलाल पडियार, बालमुकुंद पाटीदार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मैना मारू, बद्रीलाल पाटीदार, पुष्पेंद्रसिंह राठौर, मन्नालाल पुरोहित, ओम बना, सुरेश द्विवेदी, अखिलेश चंदेरिया, गोविंद पाटीदार उटावदा, मनोहरलाल रजक, बाबूलाल चौधरी, शैलेंद्र चौहान, गोपाल सोलंकी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें