ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कांग्रेस आलाकमान ने मप्र मे किया नेतृत्व परिवर्तन,युवाओ के हाथो मे सौपी कमान,पटवारी प्रदेश अध्यक्ष व उमंग सिंघार को बनाया नेता प्रतिपक्ष,6 दिसंबर को बख्तावर एक्सप्रेस ने उमंग को नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर किया था खबर का प्रकाशन

आरिफ शेख
सरदारपुर । विधानसभा चुनाव मे करारी हार के बाद कांग्र्रेस ने प्रदेश मे युवा नेतृत्व के हाथो मे प्रदेश के कमान सौप दी। युवा नेता जीतु पटवारी को जहा कमलनाथ के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वही गंधवानी से लगातार चौथी बार विधायक बने दंबग आदिवासी नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वैसे उमंग सिंघार का नेता प्रतिपक्ष बनने का दांवा उस दिन ही मजबुत हो गया था जब उन्होने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से माफी मांगकर उनका स्वागत कर सारी गिले शिकवे भुला दिये थे।


ब्ख्तावर एक्सप्रेस ने 6 दिसबंर को ही उमंग सिंघार के नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर समाचार का प्रकासित कर उनका दांवा मजबुत होने की बात कही थी जो की सच निकली।
उमंग सिंघार और जीतु पटवारी राहुल गांधी की टीम के अहम सदस्य है। राहुल गांधी के कारण ही उमंग सिंघार को धार लोकसभा का टिकट एंव कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एंव झारखंड और हिमाचल के प्रभारी जैसे प्रमुख पदो का दायित्व भी सौपा जा चुका है।


प्रदेश मे नेतृत्व परिवर्तन के साथ लोकसभा चुनाव के पहले युवा नेतृत्व के हाथो मे कमान सौपने को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ ,दिग्विजयसिंह सहित प्रमुख नेताओ से बातचीत कर सभी को विश्वास मे लेकर नियुक्ति की है। विधायक उमंग सिंघार की बुआ एंव धार जिले के प्रमुख आदिवासी कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय जमुनादेवी भी नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें