ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राहुल के समर्थन मे उतरी कांग्रेस,पीएम पर लगाये मित्र अडानी  को बचाने के आरोप


प्रेस वार्ता मे बोले विधायक ग्रेवाल पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे है ,राहुल गांधी और कांग्रेस डरने वाली नहीं है

सरदारपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शनिवार को विधायक कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अडानी के बारे मे पूछा इसलिए राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्या अडानी की शेल कंपनियों मे रुपये 20000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर है अडानी इस पैसे को खुद कमा नही सकता क्योकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस मे है यह पैसा कहा से आया, किसका काला धन है कोई नहीं जानता और न ही यह सवाल कोई पूछ रहा है। पीएम मोदी की अडानी के साथ विमान मे आराम करते हुए तस्वीर है जिसमे ऑस्ट्रेलिया मे स्टेट बैंक भारत के चेयरमेन भी है जिन्होने कथित तौर पर बिलियन मे ऋण स्वीकृत किया था। राहुल गांधी द्वारा अडानी के घोटाले पर लोकसभा संसद मे दिए गए भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो जाता है राज्यसभा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग मे भारत के इतिहास मे पहली बार एक सत्तारूढ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही है यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है राहुल गांधी द्वारा तीन बार संसद मे बोलने देने का अनुरोध किया गया लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने संसद मे उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया, इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो। सूरत (गुजरात) के एक निचली अदालत के फैसले के 24 घण्टे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लिए बिजली की गति से काम किया जबकि सूरत की अदालत ने राहुल गांधी उच्च न्यायालय मे अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है। प्रेस वार्ता मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, रमेश सेठ, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, अंसार खान, पार्षद संजय जायसवाल, प्रथम गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी, नरेंद्र पारगी, सावन भेरवे सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें