ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: 14 लाख खर्च कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल जीते चुनाव,भाजपा के वेलसिंह भूरिया ने खर्च किये 25 लाख,पीएम की सभा मे उपस्थित रहना पडा महंगा,चुनाव व्यय मे जुडा 10 लाख का खर्चा  

सरदारपुर। चुनाव खत्म हो चुके है। नई सरकार के गठन की कवायद तेज होकर एक दो दिन मे नई सरकार अस्तित्व मे आ जायेगी। विजय प्रत्याशी जीत के जश्न मे मशगूल है तो पराजित प्रत्याशी हार के कारणों को खोज रही है। वही चुनाव मे व्यय राशि के आंकड़ों को लेकर व्यय लेखा टीम भी प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव के दौरान खर्च की गई राशि के आंकड़ों को लेकर कागजी कार्यवाही को पूर्ण कर रहे है। वैसे प्रत्याशियों के द्वारा प्रतिदिन उनके द्वारा खर्च की गई राशि का हिसाब व्यय लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। लेकिन खर्च की गई राशि के बाकी बचे हुये बिलो के बाद फायनल आंकड़ों का मिलान होकर खर्च  की गई राशि के पाय-पाय  का हिसाब मिलेगा।


वैसे मंगलवार को  व्यय लेखा टीम के कार्यालय पर टीम से सरदारपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लडने वाले कांग्रेस,भाजपा एवं दो निर्दलीय प्रत्याशियों के द्वारा खर्च की गई राशि के बारे मे पूछा गया तो बताया गया की निर्दलीय राजेंद्र गामड़ के द्वारा करीब 259790 रु खर्च किये गये वही निर्दलीय रेवाशंकर सिंगार के द्वारा सबसे कम 53550 रू की राशि खर्च की गई। चुनाव मे विजय होने वाले कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल के द्वारा लगभग 1434988 रू की राशि खर्च की गई। वही चुनाव मे सबसे अधिक राशि भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के द्वारा खर्च की गई।

उनके द्वारा करीब 2569770 रु की राशि खर्च की गई। जिसमें पीएम एवं सीएम की सभा उन्हें करीब 12 लाख से अधिक मे पड़ी जिससे उनके द्वारा खर्च की गई राशि का आंकड़ा बढ़ गया। बरमंडल मे सीएम के द्वारा भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के द्वारा ली गई सभा मे करीब 2.5 का खर्चा हुआ। वही झाबुआ मे पीएम  मोदी की सभा मे मंच पर उपस्थित होना भाजपा प्रत्याशी को काफी महंगा पडा। इस सभा मे करीब 10 लाख से अधिक का खर्च उनके चुनाव व्यय मे जुडा ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें