ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन कर रैली के साथ किया नामांकन जमा,जयस ने भी दिखाई ताकत,इस बार होगा त्रिकोणीय संघर्ष

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव हेतु नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन सोमवार को कांग्रेस,भाजपा एंव जयस ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा एंव कांग्रेस की रैली मे हजारो की संख्या मे कार्यकर्ताओ का सैलाब उमड पडा तो जयस ने भी अपन शक्ति का अहसास करा कर बता दिया की इस बार मुकाबला त्रिकोणीयो संघर्ष मे तब्दील होगा। सरदारपुर मे रैली निकालकर कांग्रेस एंव भाजपा एंव जयस प्रत्याशीयो ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।


रैली के माध्यम से वेलसिंह ने दिखाया दम -
भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ नाम निर्देशन पत्र जमा करने पहुंचे। खेल परिसर मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। जहां से रैली के माध्यम से भूरिया रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे तथा अपना नामांकन फार्म जमा किया है। इस दौरान वेलसिंह भूरिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 50 हजार से अधिक वोटो से हमारी विजय होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरदारपुर के विकास के लिए 7 हजार 700 करोड़ के काम किए है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और सरदारपुर का विकास भी होगा।

कार्यकर्ताओं का सैलाब लेकर पहुंचे ग्रेवाल -
कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल भी बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे। इससे पहले भोपावर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसके बाद सरदारपुर नगर में रैली करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ग्रेवाल रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे एवं अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सत्ता के परिवर्तन के संकेत है। भाजपा सरकार ने सरदारपुर में विकास कार्य जो अवरूद्ध किए है उनको लेकर जनता के बिच जाएंगें। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफी की योजना वापस लागू करेंगे।

टक्कर देने गामड़ भी उतरे मैदान में -
भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए इस बार जयस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र गामड़ भी चुनाव लड़ रहें है। राजेंद्र गामड़ माही माता की पूजा-अर्चना करने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालते हुए रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे तथा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेंद्र गामड़ का नामांकन दाखिल करवाने जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा भी उनके साथ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए राजेंद्र गामड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बारी-बारी दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दिया है। लेकिन इस बार क्षेत्र की जनता इतिहास रचेगी। सभी लोगो का विकास हो उन्हें मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए हम कार्य करेंगे। हम डट कर दोनों ही प्रत्याशियों का मुकाबला करेंगे।

10 नामांकन फार्म हुए जमा -
21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हुई। सरदारपुर विधानसभा चुनाव हेतु कुल 10 नामांकन फार्म सोमवार तक जमा हुए है। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल द्वारा 2, भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया द्वारा 2, जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ द्वारा 2 तथा रमेशचंद्र ग्रेवाल, तोलाराम गामड़, जमना भूरिया व रेवा शंकर सिंगार द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु नामांकन फार्म जमा किया है। कल 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद 2 नवंबर तक नाम वापसी होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें