ब्रेकिंग

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

सूचना

: लाडली बहना सेना के प्रथम महासम्मेलन एवं जनदर्शन मे जुटी उत्साही भीड से सीएम प्रसन्न,विधानसभा चुनाव मे भीड़ वोटो मे तब्दील हो पाएगी ?

सरदारपुर। प्रदेश मे विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती लगभग प्रारंभ हो चुकी है। चुनाव मे महज चार माह का समय बचा हुआ है। ऐसे मे प्रदेश मे सत्ता को बरकरार रखने के लिये सीएम शिवराज सिंह चौहान कोई कसर नही छोड रहे है। लाडली बहना योजना के मास्टर स्ट्रोक के साथ सीएम प्रदेश मे भाजपा की सत्ता को बरकरार रखने को लेकर पुरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे है।  10 जुलाई को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पर प्रदेश के पहले लाडली बहना सेना महासम्मेलन की सफलता के बाद सत्ता एवं संगठन खुश दिखाई दे रहा है।


तीन दिन पहले जब सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर हलचल तेज हुई थी तब किसे भी अंदाजा नही था की बारिश के मौसम मे इतना बडा आयोजन होकर सफल हो जायेगा। लेकिन लाडली बहनो के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एंव जनता के द्वारा जनदर्शन के दौरान जो उत्साह नजर आया उससे सीएम सहित पार्टी के पदाधिकारी खुश दिखाई दे रहे है।
लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं जोश चुनाव मे भी कायम रहेगा इस पर अभी भी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। भीड़ को वोटो मे तब्दील करने की रणनीति कितनी कारगार होगी यह तो समय ही बतायेगा।


पहले भी हुआ था रोड शो- करीब 6 वर्ष पूर्व नगर परिषद चुनाव के दौरान सीएम ने राजगढ़ एंव सरदारपुर मे भी रोड शो किया था। रोड शो का मैनेजमेट तो शानदार किया गया था लेकिन अपेक्षाकृत भीड नही जुट पाने से वह रोड शो फ्लॉप हो गया था वही चुनाव मे दोनों ही नगर परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। अब विधानसभा चुनाव के करीब चार माह पहले सीएम चौहान ने फिर से दोनों नगरों मे रोड शो किया है। जिसमे भीड के साथ उत्साह  भी नजर  आया लेकिन यह वोटो  की  फसल मे तब्दील होगा क्या इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें