ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मुख्यमंत्री युवा अन्नतदूत योजना अंतर्गत 8 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने किया  रवाना किया,महाविद्यालय मे अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से किया संवाद

सरदारपुर।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा अन्नतदूत योजना अंतर्गत 8 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहनों का पूजन करते हुए। वाहन हितग्राहियों को पुष्प माला पहनाकर वाहनों की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री श्री सिंह मोहनखेड़ा में लाडली बहना सेना महासम्मेलन के आयोजन अवसर पर मोहनखेड़ा आए थे। उक्त महा सम्मेलन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोहनखेड़ा में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत 8 वाहनों को हरी झंडी दिखाई।  


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राजेंद्र सूरी महाविद्यालय राजगढ़-सरदारपुर के अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण  भी किया गया। यहाँ छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में छात्रों से उनकी जानकारी के बारे में प्रश्न किए। छात्रों ने कहा हमें योजना की जानकारी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, डा निशांत खरे अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा आयोग, लोकसभा सांसद  छतरसिंह दरबार, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें