ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: विजय संकल्प अभियान अंतर्गत क्लस्टर कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत अमझेरा दसाई मंडल का क्लस्टर कार्यकर्ता सम्मेलन अमझेरा की सर्व ब्राह्मण्ड समाज धर्मशाला मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि क्लस्टर सम्मेलन के जिला संयोजक जगदीश जाट मनासा, हुकुम सिंह सोनेर, रवि पाटीदार, भगवानदास खंडेलवाल, रघुनाथ यादव, प्रकाश गामड, राम शर्मा, कृष्ण वल्ल्भ गुप्ता, मनीष सिरेसवाल आदि ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुरआत की।

अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर विजय दीक्षित ने किया। संगठन गीत आशीष पंचोली ने लिया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश जाट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बुजुर्गो के त्याग से पार्टी का निर्माण हुआ है। भारतीय जनता पार्टी विचोरो से चलने वाली पार्टी है।पार्टी मे कार्यकर्ताओ का सम्मान होता है। अच्छे कार्यकर्ताओ से हि पार्टी का निर्माण हुआ है। सरकार ने प्रदेश मे अच्छी सड़को का निर्माण किया है। गाव गाव मे सड़को का जाल बना दिया है।


स्वछता अभियान चलाया, कन्याओ की भ्रूण हत्या अधिक मात्रा मे हो रही थी इसको लेकर लाडली लक्ष्मी योजना बनाई जिससे बालिका मृत्य दर मे कमी आई है। नल जल योजना छोटे छोटे गाव मे घर घर जल पहुंचाया है। बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख घर घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना लोगो को बताये। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग समाज के लिए योजनाए चलाई रही है। कार्यक्रम का संचालन भगवान खंडेलवाल व आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने किया। कार्यक्रम समापन के बाद सहभोज का आयोजन भी किया गया। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें