ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बदनावर विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद होंगे शामिल,दुल्हन की तरह सजाया जा रहा पूरा बदनावर नगर



धार/बदनावर। जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर यहां नगर समेत पूरे अंचल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। 17 सितंबर रविवार को जनआशीर्वाद  यात्रा बदनावर आएगी।

भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान व जनआशीर्वाद यात्रा प्रभारी राजेद्र सराफ व दिनेश गिरवाल ने जानकारी देते हुए बताया की यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल होंगे।

यात्रा को लेकर दो दिन पहले यहां प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर अलग अलग जिम्मेदारिया सौंपी थी तथा यात्रा में समूचे क्षेत्र के लोगो को शामिल करने का आव्हान किया था।

 जानकारी के अनुसार यात्रा रविवार शाम 4 बजे राजोद से बदनावर के धारसीखेड़ा पहुंचेगी। जहां धूमधाम से आगवानी की जाएगी। इसके बाद यात्रा भैंसोला पहुंचेगी। जहां रथ सभा होगी। यात्रा के साथ भाजपा के युवा मोर्चे के कार्यकर्ता वाहन रैली के साथ चलेंगे। करीब 2 हजार मोटरसाइकिल का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा सेमलखेड़ा, लीलीखेड़ी, केंद्र फाटा, तिलगारा फाटे से होकर बदनावर पहुंचेगी। यात्रा शीतलामाता बस स्टैंड से नगर में प्रवेश करेगी। भेरूउखलिया तिराहा, दुर्गा चौक, सोमेश्वर चौराहा, आंबेडकर चौराहा से बस स्टैंड होकर शासकीय नंदराम चौपड़ा स्कूल पहुंचेगी। जहां बड़ी आमसभा होगी। यात्रा के स्वागत को लेकर पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

  नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव की उपस्थिति में महिला पार्षद, महिला मोर्चे की कार्यकर्ता व पार्टी के कार्यकर्ता नगर में घर घर जाकर निमंत्रण दे रहे है। जन आशिर्वाद यात्रा को लेकर यहां सभास्थल पर भी तैयारी चल रही है। यहां से यात्रा कानवन व नागदा पहुंचेगी। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यात्रा यहां से धार जाएगी। भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा, उमेश पाटीदार, पवन डोड, धर्मेद्र राठौड़, मुन्नालाल पटेल आदि ने कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों से यात्रा में शामिल होंने की अपील की है। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें