ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: आज जारी हो सकती है भाजपा की पांचवी सूची,धार रहेगा अभी होल्ड पर,मनावर से कन्नौज का नाम तय,सरदारपुर से भाजपा उतारेगी भील प्रत्याशी,मेडा,गामड़ और भूरिया के बीच होगा फैसला

आरिफ शेख
सरदारपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर आज जहा कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। वहीं भाजपा बचे हुए उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली मे केंद्रीय चुनाव समिति मे मंथन कर रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा बचे हुए नामो को दो अलग-अलग सूची मे जारी करेगी। जिन सीटों पर सहमति बन रही है उनके नामों की घोषणा आज शाम तक कर दी जायेगी। धार जिले मे धार,मनावर एवं सरदारपुर तीन सीट पर भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है वही अलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार के नाम की घोषणा होना बाकी हैै।


राजनीतिक सूत्रों की मानें तो आज भाजपा की पांचवी सूची जारी कर सकती है जिसमे मनावर,सरदारपुर एवं जोबट मे उम्मीदवारों के नामो की घोषणा  हो जायेगी। वही  धार को फिलहाल होल्ड पर रखने के संकेत मिले है धार सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा अंतिम समय पर की जायेगी।  धार सीट की बात करे तो यहा पर राजीव यादव के नाम पर संगठन करीब-करीब सहमत है लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा उनके नाम पर सहमत नहीं है। दोनो एक दुसरे के विरोधी हैै। और बिना विक्रम वर्मा की सहमति के राजीव यादव के नाम की घोषणा करने से पार्टी बच रही है। सूत्र बताते है की यहां पर भाजपा अंतिम समय मे उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। मंत्री उषा ठाकुर के भी धार से चुनाव लड़ने की चर्चा है।


वही मनावर की बात करें तो यहा पर कांग्रेस के असंतुष्ट नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को भाजपा मे लाकर उन्हें चुनाव लडने के कयास लगाये जा रहे थे । लेकिन फिलहाल यहां पर भाजपा मजबूत स्थिति मे है। यहां पर भाजपा अपने युवा जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज के नाम पर सहमत हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य के तौर पर ही कन्नौज 20 हजार से अधिक मतो से विजयी हुए थे।  इसलिये मनावर सीट पर भाजपा शिवराम कन्नौज को अपना उम्मीदवार बनायेगी। वही रंजना बघेल को संगठन या फिर सत्ता मे आने पर महत्वपूर्ण जवाबदारी देने के साथ  मनाने के संकेत मिले है।


सरदारपुर विधानसभा की बात करे तो इस सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा की सीट बनाकर हर हाल मे विजय प्राप्त करने की रणनीति बनाई  है। यहा पर संघ की सहमति से उम्मीदवार का नाम तय किया जायेगा। भील बाहुल्य सरदारपुर सीट पर भाजपा इस बार भील समाज के ही व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनायेगी। जिसके कारण राकेश पटेल और संजय बघेल अंतिम समय मे दौड़  से बाहर होने के संकेत सुत्रो ने दिये है। सूत्रों की मानें तो यहां पर भाजपा पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,रामसिंह मेडा और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड के नाम पर विचार कर रही है। तीनो ही भील समाज के है। तीनो के बायोडाटा के साथ पूरी प्रोफाइल को खंगाला जा रहा हैै।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है। की इनका मजबूत और कमजोर पक्ष क्या किया है। सूत्रों की मानें तो आज शाम तक सरदारपुर विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है। जिसमे सुनिल गामड़ और रामसिंह मेडा मजबूत नजर आ रहे है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें