ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को दे योजनाओं की जानकारी - वीरेंद्र बघेल


अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मंडल का सम्मेलन सर्व ब्राह्मण्ड समाज धर्मशाला मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र रघुवंशी ने दिया। कार्यक्रम मे विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाएं है जिन्हे घर घर जाकर लोगो को बताना है ओर संगठित होकर चुनाव लड़ना है। महाराष्ट्र से आये विस्तारक रमेश नाइक ओर कहा की बूथ स्तर पर मजबूती से हि चुनाव मे विजय होगी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दिनेश पटेल दसाई एवं संचालन भगवानदास खंडेलवाल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, राजेंद्र गर्ग, धवल अरोरा, एडवोकेट मुकेश केवल , विजय दीक्षित, मनीष सिरेसवाल, मांगीलाल कुल्हारा, प्रकाश गामड आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें