ब्रेकिंग

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

सूचना

: लाडली बहना योजना का लाभ उठाने को लेकर तैयार भाजपा,10 जुलाई को सीएम 1.25 करोड़ बहनो के खातो मे करेगे राशि अंतरित,इंदौर मे होगा मुख्य आयोजन,सरदारपुर विधानसभा के राजगढ मे लाडली बहना से करेगे संवाद,राजगढ़ से सरदारपुर तक हो सकता सीएम का रोड शो,प्रशासनिक अमला जुटा तैयारी मे


राजगढ़ ।  लाडली बहना योजना का पुरी तरह भुनाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोई कसर नही छोड  रहे है। 10 जुन को योजना की पहली किस्त जब बहनो के खातो मे अंतरित की गई तो बडा आयोजन हुआ था। वही अब 10 जुलाई को दूसरी किस्त बहनों के खातों पर अंतरित करने के दौरान भी   बडा आयोजन सरकार करने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर  एवं धार जिले मे आयोजन मे भाग लेगे। 10 जुलाई  को इंदौर का आयोजन तो तय हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर इंदौर से राज्य स्तरीय एवं जिलों के कलेक्टरों से जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की है।

योजना के प्रति जिलों में उत्साह का वातावरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान को कलेक्टर्स द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति काफी उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी। स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।

वही धार जिले मे सरदारपुर विधानसभा के राजगढ मे आयोजन होगा। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गुरूवार को प्रशासनिक तैयारियां शुरु हो गई है। जिसके तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने साथ अधिकारियों को लेकर राजगढ़ पहुंचे,यहां पर लाडली बहना, लाडली बहना सेना को लेकर शासकीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके कारण ही कार्यक्रम के स्थान का चयन करने के लिए अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर एवं एसपी सबसे पहले जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित दादा गुरुदेव के दर्शन वंदन किए तथा मोहनखेड़ा स्थित भोजन शाला में लाडली बहना सेना के साथ मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम के लिए स्थान देखा तथा मोहनखेड़ा में ही बने हेलीपैड पर भी अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद कलेक्टर व एसपी ने राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी, कृषि उपज मंडी, शासकीय महाविद्यालय एवं सरदारपुर स्थित माही नदी का निरीक्षण किया। राजगढ़ एवं सरदारपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो भी हो सकता है। इसको लेकर कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर ट्रस्ट द्वारा कलेक्टर, एसपी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया।

राजगढ़-सरदारपुर में रोड शो -
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री करीब 3 से 4 घंटे राजगढ़-सरदारपुरा क्षेत्र में रहेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना सेना के संवाद कार्यक्रम के बाद राजगढ़ एवं सरदारपुर में रोड़ शो भी कर सकते है। इसको लेकर अधिकारियों ने आज करीब 2 घंटे तक क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव, सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल, राजगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार, सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, सहित अन्य अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, उपाध्यक्ष नवीन बानिया, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, संजय बघेल, सुनिल गामड़, राजोद मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहें।

जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दौरा किया है। संभवत मुख्यमंत्री 10 जुलाई को इंदौर के बाद राजगढ़- सरदारपुर में आ सकते है। अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय नही हुई है। संभवतः मोहनखेड़ा तीर्थ में लाडली बहना सेना के साथ उनका संवाद कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही राजगढ़ एवं सरदारपुर क्षेत्र में उनका भ्रमण भी हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें