ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: एग्जिट पोल के बाद बढ़ी भाजपा-कांग्रेस की धड़कने,T 20 की तरह रोमाचं की उम्मीद,सुपर ओवर मे निर्दलीय की भूमिका से भी नही किया जा सकता इनकार

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर अब महज 40 घंटे का समय बचा हुआ है। गुरुवार को जहा तेलंगाना मे चुनाव समाप्त होने के बाद तमाम न्युज चैनलों पर प्रसारित एग्जिट पोल के बाद भाजपा एवं कांग्रेस मे परिणाम को लेकर बेचनी बढती जा रही है। सोशल मीडिया पर जीत को लेकर अभी से कांग्रेस  एंव भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा पोस्ट वायरल की जा रही है। लेकीन कोई भी डंके की चोट पर जीत -हार का दावा करता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

भाजपा एवं कांग्रेस से जुड़े दिग्गजो को भी एग्जिट पोल के आंकड़ों पर इस बार विश्वास नहीं हो रहा है। धार जिले की बात करे तो 7 मे से करीब 3 सीटों पर भाजपा को जरूर अंदरूनी बगावत का सामना करना पड़ा है। वही 3 सीटों पर कांग्रेस को खुली बगावत चुनावी मुकाबले मे मिली है। ऐसे मे चुनाव परिणाम धार जिले मे क्या होगा कोई भी सटीक अनुमान नहीं लगा पा रहा है।

जिस समय न्युज चैनलों पर एग्जिट पोल के साथ उसका विश्लेषण हो रहा था उसी समय सोशल मीडिया पर एक प्रसिद्ध न्यूज चैनल के तीन दिग्गज पत्रकारो का आंकड़ों को लेकर बहस का विडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बहस का सिलसिला जारी हो गया। ऐसे मे कई लोग इस बार एक्जिट पोल की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खडे कर रहे है।


प्रदेश की बात करे तो मुकाबला टी 20 की तर्ज पर अंतिम ओवर तक रोमांचक होने की उम्मीद मीडिया के दिग्गजों से लेकर राजनीतिक पंडितों के द्वारा व्यक्त की जा रही है। अनुमान है की सुपर ओवर मे मुकाबला होकर निर्दलीय अहम भूमिका निभायेगे।
खरीद फरोख्त की संभावना को देखते हुए भाजपा एवं कांग्रेस जीतने वाले प्रत्याशियों की बाडे बंदी को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें