ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने चलाया जनसंपर्क अभियान

अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा धार महु सीट से प्रत्याशी सावित्री ठाकुर अमझेरा पहुंची। सबसे पहले आम्बेडकर चौराहा पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सावित्री ठाकुर का शानदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने कहा कि आपके स्नेह व आशिर्वाद के कारण पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। अब आप सभी कि जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे को सुदृढ़ कर नए भारत के निर्माण में उनका सहयोग करें। आप सभी का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में बेरोज़गारी,पलायन, सिंचाई, सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जैन मंदिर रोड़, सदर बाजार, बस स्टैंड, श्रीराम चौक, सहित कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें