ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल व खुटपला कलस्टर सम्मेलन का हुआ आयोजन


बरमंडल। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल व खुटपला कलस्टर का सम्मेलन पाटीदार धर्मशाला बरमंडल में आयोजित हुआ जिसमें निलेश भारती पुर्व जिला अध्यक्ष,नरेश राजपुरोहित मंडल प्रभारी,जय सुर्या युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,धवल अरोरा पुर्णकालिक ,मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस पुर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चोधरी , अम्रत पायल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह राठौर,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहनलाल गेहलोत, शंकर लाल मारू, सरपंच शंकरलाल मेड़ा, आदि अनेक मंचासिन रहे। सभी अतिथियों ने बुथ विजय संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

स्वागत भाषण राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने दिया। जयसूर्या ने अपने उद्बोधन में कहा की हम किसी व्यक्ति या किसी दल के लिए काम नहीं कर रहे हैं हम ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। क्योंकि हम वो कार्यकर्ता हैं जो राम के लिए काम कर रहे हैं।हम छोटे छोटे विषयों पर ध्यान नहीं दे। निलेश भारती ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा किस प्रकार से ये योजनाएं नीचे तक पहुंचे इसके बारे में विस्तार से बताया।  किस प्रकार से बुथो तक पहुंचना है। भाजपा की उपलब्धियों का भी विस्तार से वर्णन करते हुए  कार्यकर्ताओ को संबोधित किया बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कलस्टर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र के साथ ही वैचारिक सत्र में मुख्य वक्ता, भाजपा में कार्य करने का उद्देश्य , समाज में आए परिवर्तन पर चर्चा , महिलाओं की योजना , प्रधानमंत्री आवास आदि विषयों पर चर्चा की गई।एक सत्र खेल का भी हुआ जिसमे स्थानीय एवं देशी खेल भी खेले गए। कार्यक्रम संचालन मुकेश शर्मा ने किया उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें