ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 5 जुलाई को राजगढ मे,प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन सहित नेतागण रहेगे उपस्थित

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 05 जुलाई को दोपहर 12 बजे राजगढ के उदय पेेलेस गार्डन मे रखा गया है जिसमे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे एवं कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुजीब कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के पश्चात राजगढ नगर मे नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा जिसमे महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपये मे दिया जाएगा। आयोजित सम्मेलन मे युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछडा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एनएसयूआई आदि समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच आदि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सरदारपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लाॅक अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, दसई ब्लाॅक अध्यक्ष बालमुकुन्द पाटीदार ने संयुक्त रूप से दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें