: हर हाल में अमझेरा बनेंगी तहसील मुख्यमंत्री ने महिला मंडल को दिया आश्वासन,जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने सीएम को सोपा विभिन्न मांगों का ज्ञापन
Admin
Tue, Jul 11, 2023
सरदारपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने रोड़ शो के दौरान कल रात 10 बजे मांगोद रुके, जहाँ अमझेरा जनपद सदस्य श्रीमती नेहा शुभम दीक्षित ने उन्हें अमझेरा को तहसील बनाने का ज्ञापन महिला मंडल की सदस्यों के साथ दिया। नारी शक्ति की मांग पर वे स्वागत मंच पर आये और उन्होंने अमझेरा की नारी शक्ति को कहा कि अमझेरा को जल्दी ही तहसील बनाया जाएगा।
महिला मंडल ने उन्हें अमझेरा को धार छोटा उदयपुर रेल मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया, इस पर उन्होंने रेलमंत्री को अवगत कराने की बात कही। जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित ने उन्हें अमझेरा हातोद मार्ग के डामरीकरण, अमझेरा में कालेज प्रारंभ करने, नीलगायों की समस्या से किसानों को स्थाई निजात दिलवाने, अमझेरा को पर्यटन नगरी घोषित करने, अमझेरा किले की मरम्मत और जीर्णोद्धार करने तथा मांगोद के डाक बंगले को 6 सुट्स बेडरूम वाला आधुनिक विश्रामगृह के रूप में नवनिर्मित करने का मांग पत्र दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अमझेरा की 70 से अधिक महिलाओं ने माँगोंद पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन