ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: बख्तावर एक्सप्रेस पर खबर प्रकाशन के बाद किसानों के पक्ष मे विपक्षी दल कांग्रेस उतरा मैदान मे


बारिश एवं ओलावृष्टि मे खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग

https://youtu.be/GQdOATRT3z8

सरदारपुर। पिछले 13 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सो मे बारिश एवं ओलावृष्टि का दौर जारी है। प्रदेश मे बेमौसम बारिश का क्रम दो फेज मे हुआ। प्रथम फेज मे जहा फसलों को कम नुकसान हुआ तो दूसरे फेज में  15 मार्च से आरंभ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद फसलों को अधिक नुकसान हुआ। रविवार को क्षेत्र मे लगातार पांचवें दिन बारिश के बाद बख्तावर एक्सप्रेस पर किसानों के हित मे समाचार का प्रकाशन किया गया था। जिसमें विपक्ष के मैदान मे गायब होने की बात कही गई थी। खबर के प्रकाशन के बाद आखिर कर विपक्षी दल कांग्रेस ने किसानों के हित मे मैदान पकडते हुये आज तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर दसई अमझेरा द्वारा रैली निकालकर प्रदर्शन किया एंव एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी राहुल चौहान को किसानों की समस्या को लेकर किसानों के हित मे ज्ञापन सौंपा।
वैसे इस मामले मे सत्ताधारी दल बीजेपी के कुछ विधायकों ने भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र मे किसानों के हित मे खेतो मे जाकर खराब फसलों की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की थी। वही मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले मे आला  अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वे के निर्देश दे चुके है।
सोमवार को कांग्रेस द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि विगत दिनो तहसील के विभिन्न ग्रामों मे ओलावृष्टि और बेमौसम वर्षा के कारण पककर तैयार गेहूं चना लहसुन प्याज  एवं सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है ग्राम धुलेट रातीमाली दत्तीगांव महापुरा सोनगढ पिपरनी रिंगनोद चालनीमाता तिरला इंचुर उटावा अमझर भेरूपाडा आमला खुर्द पिपल्याभान लाबरिया बरखेडा खुँटपला मौलाना जौलाना देदला कोठडाकला फुलकीपाडा जुलवानिया पांचपिपला बोला बोदली हनुमन्त्याकांग टाडाखेडा मेंहगाँव मोयाखेडा उण्डेली श्यामपुरा खरजूनी मारोल इडरिया डाडुर सुल्तानपुर राजपुरा भोपावर बडोदिया बिछीया बरमखेडी अकोलिया आदि ग्रामों मे गेहूं चनाए लहसुन प्याज आदि फसलो एवं सब्जियो मे भारी नुकसान हुआ है इसलिए शीघ्र ही सर्वे कर किसानों को नष्ट फसलो एवं सब्जियो का मुआवजा एवं फसल बीमा प्रदान किया जाए। साथ ही समर्थन मुल्य पर गैहु एवं चने की खरीदी हेतु पंजीयन की तारीख 10 मार्च को समाप्त हो चुकी है जिसकी वजह से कई किसान पंजीयन से वंचित रह गए है। उसकी तारीख 31 मार्च तक की जाए। किसानों द्वारा सहकारी संस्थाओं से लिए गए ऋण को जमा करने की अवधि 28 मार्च 2023 है ऐसे मे कई किसाना समय पर ऋण जमा नहीं करने की वजह से डिफाल्टर हो जाएंगे इसलिए ऋण अदा जमा करने की समय सीमा 31 अप्रैल 2023 की जाए। वर्ष 2017 की सोयाबीन की भावांतर राशि किसानों को प्रदान की जाए। एक अनुमानित आंकड़े के अनुसार धार जिले की सरदारपुर तहसील मे ही लगभग 10 हजार किसानों ने अपनी सोयाबीन की उपज भावांतर मे तौली थी जिसकी भावांतर राशि लगभग 20 करोड़ से अधिक है। ज्ञापन का वाचन मण्डल अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने किया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा मोहनलाल मुकाती बालमुकुंद पाटीदार अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल  उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान बद्रीलाल पाटीदार राजेन्द्र लोहार दिनेश चैधरी रामचन्द्र पटेल विरसन भगत केकडिया डामोर कोदरसिंह पटेल संजय जायसवाल रमेश सेठ बलराम यादव  आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें