ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सीएम के धार व अमझेरा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा,अधिकृत कार्यक्रम आज भोपाल से होगा जारी,अमझेरा मे रुकेंगे आधा घंटा,मंदिर मे दर्शन कर महाराव बख्तावर सिंह के किले मे पहुंचकर प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

 

अमझेरा ।  मुख्यमंत्री मोहन यादव का 2 मार्च का धार जिले का दौरा लगभग तय हो चुका है। गुरुवार को संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया,आईजी अनुराग सिंह एंव कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार एंव अमझेरा का भ्रमण किया। सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों ने धार मे हेलीपैड स्थल,सभा स्थल एंव रोड शो के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया उसके उपरांत विभागीय अमले के साथ अधिकारी द्वय अमझेरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अमका-झमका मंदिर के समीप बनने वाले हेलीपैड,मंदिर परिसर एंव बस स्टैंड स्थित महाराव बख्तावर सिंह के महल का निरीक्षण किया।


संभाग आयुक्त श्री भयडिया ने चर्चा के दौरान बताया की मुख्यमंत्री मोहन यादव 2 मार्च को धार आयेगे उनके दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये निरीक्षण किया गया हे। आपने बताया की सीएम धार मे हेलीकॉप्टर से आएंगे जहा पर जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से रोड शो करेगे। वही जनजातीय उत्सव का आयोजन कर सभा का आयोजन होगा जिसमें सभी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का वितरण प्रदेश के हितग्राहियों को मंच से करेगे।


यहा से कार्यक्रम के उपरांत हेलीकॉप्टर से अमझेरा जाएंगे जहां पर अमका-झमका माता मंदिर के समीप बने हेलीपैड पर उतरेगे। यहा से अमका-झमका मंदिर पहुॅचकर माॅ के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रूकमणी हरण स्थल देखेगे। उसके बाद कार से बस स्टैंड स्थित महाराव बख्तावर सिंह के महल पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे। हालांकि अधिकृत कार्यक्रम भोपाल से जारी होगा जो संभवत आज शाम तक आ सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनीक एंव संगठन स्तर पर तैयारियां आरंभ हो चुकी है।


अमझेरा में निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅं इंद्रजीत बाकलवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल,एसडीएम मेघा पवार,तहसीलदार मुकेश बामनिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव,जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहीत,जनपद सदस्य प्रतिनिधी शुभम दीक्षित,भाजपा नेता भगवान खंडेलवाल,रवि पाठक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें