ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: नाली का गंदा पानी सड़क पर,स्कूली बच्चे और राहगीर हो रहे परेशान


पंचायत से की नाली निर्माण की मांग,विकास यात्रा मे एसडीएम ने श्रमदान कर पंचायत को समस्या के समाधान के दिये थे निर्देश

https://youtu.be/mJkNTt76BPA

बरमंडल। बरमंडल मे नरसिंह मंदिर से अकोलिया पहुँच मार्ग पर इन दिनों पानी की निकासी नही होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिससे राहगीर एंव स्कुली बच्चे खासे परेशान नजर आ रहे है। वैसे यह समस्या कई माह से व्याप्त है लेकिन इसके स्थाई समाधान की दिशा मे कोई ठोस प्रयास नहीं हो पा रहे है। समस्या से परेशान कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर  जवाबदारो का ध्यान आकर्षण करवाकर समाधान की मांग की  है।
उक्त मार्ग पर दो निजी विद्यालय भी है साथ ही मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते है मार्ग के किनारे बसाहट भी अच्छी खासी है लेकिन नाली के अभाव मे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गंदे पानी के जमाव के चलते बीमारियों को जन्म देने वाले मच्छरों भी पैदावार भी हो रही है।
ग्रामीण जीवन पटेल,गणेश पाटीदार आदि ने बताया की लंबे समय से उक्त मार्ग पर पानी निकासी नही होने से गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है स्कूली बच्चों सहित राहगीर एवं श्रद्धालुओं को समस्या होती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है की उक्त मार्ग के किनारे पर नाली निर्माण करवाया जाये ताकी समस्या का स्थाई समाधान हो सके।
उल्लेखनीय है कि विकास यात्रा के दौरान तेजाजी चौक पर आंगनवाड़ी के समीप इसी प्रकार की समस्या  को देखते हुए एसडीएम राहुल चौहान ने श्रमदान कर नाली की सफाई कर पंचायत को निर्देशित किया था ही गांव मे जहा पर भी इस प्रकार जलजमाव की स्थिति है उसे दुरुस्त करवाया जाये।

इनका कहना हैः-
नरसिंह मंदिर से अकोलिया पहुॅच मार्ग पर सड़क पर पानी जमाव की समस्या के स्थाई समाधान के लिये जल्द नाली का निर्माण करवाया जायेगा।
                             शंकरलाल मेडा
                           सरपंच ग्राप बरमंडल

--

ay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें