ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा एवं अर्थदंड से किया दण्डित

सरदारपुर। न्यायालय  महेन्द्र  सिंह मेहसन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  सरदारपुर द्वारा                दिनांक 28-02-2023 को निर्णय पारित करते हुए, आरोपी  जगदीश पिता कनिराम सिंगाड उम्र  46 वर्ष  निवासी चोटिया हा.मु. लेडगाव तहसील सरदारपुर को 6 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन अधिकारी बी.एस.बिलवाल ने बताया कि दिनांक 26.08.2016 को समय 04:00 बजे फरियादी मोहन भील वह उसके तालाब वाले खेत पर सोयाबीन की फसल देखने गया था, तो उसके खेत के सेडे की घास जवाई जगदीश भील ने काट लिया था, तो उसने कहा कि तुने मेरे सेडे की घास क्यों काटा है, तो जगदीश नाराज हो गया और उसे नंगी-नंगी गालियां दी जो उसे सुनने में बुरी लगी थी। उसने गालियां देने से मना किया तो उसके जवाई जगदीश ने उसे कुल्हाडी से सिर में मारा था, जिससे उसे दाहिने तरफ सिर में चोट लगी थी, फिर दूसरी बार मारा जो सिर के पीछे चोट लगी और खुन निकल आया था । घटना उसकी लडकी गुड्डीबाई ने देखी थी । फरियादी ने घटना की सूचना चौ‍की दसई पर दी जिस पर से धारा 294, 323, 506 भा.द.स. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । विवेचना उपरांत अभियोग पत्र मा. न्यायालय में प्रस्तुात किया गया।
विचारण के दौरान मा. न्यायालय ने सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को प्रमाणित मानकर आरोपी न्यायालय ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को प्रमाणित मानकर आरोपी आरोपी जगदीश पिता कनीराम सिंगाड उम्र 46 वर्ष निवासी चोटिया हा.मु. लेटगांव तहसील सरदारपुर को 6 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की और से पैरवी ए.डी.पी.ओ. पी.एल.मेडा द्वारा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें