ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: कलेक्टर ने ली जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक,जरूरी कार्यो को पहले पुरा करने के दिये निर्देश


शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र बताया पहली प्राथमिकता, अस्पताल की बाउंड्रीवाल, पीएम रूम प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय निर्माण, बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सीसी रोड जैसे कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पुर्ण करने को कहा

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टेªट सभागार में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्यो को पहले करें। जिले की राशि को उन कार्यों में खर्च किया जाए, जिसके लिए शासन अथवा विभाग से राशि आने की संभावना फिलहाल नहीं है। शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र हमारी प्राथमिकता वाले है। गंधवानी में अस्पताल की बाउंड्रीवाल, पीएम रूम का कार्य इसमें लिया जाए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि डही क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से कार्य की आवश्कता है। इसलिए उस क्षेत्र के अधिक कार्यो को लिया जा रहा है। पूर्व में जिन पंचायतों को राशि दी गई और उनका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। उन्हें निर्देशित करें कि एक माह में कार्य पूर्ण करें अन्यथा उनसे राशि वापस ले ली जाए। बैठक में बताया गया कि जिला प्रतिष्ठान मद का उपयोग जिले में स्वास्थ्य, स्कूल, शिक्षा एवं पेयजल सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। इसमें पेयजल में सामुदायिक जल शुद्धिकरण संयंत्र स्थापना, पेयजल पाईपलाइन निर्माण, संपवेल निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय निर्माण, बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सीसी रोड, कन्या षिक्षा परिसर में रोटीमेकर मशीन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाउण्ड्रीवाल, पीएम रूम, सोलर एनजी प्लांट, फायर सप्रेशन सिस्टम के कार्यो को लिया गया है। बैठक में बताया गया कि नगर पालिका, नगर परिषद को शव वाहन दिया जाता है तो वह उनका मैन्टनेंस और संचालन का कार्य करवा लेगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,जनप्रतिनिधिगण ,सीईओ जिला पंचायत के एल मीणा, नगर पालिका, परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें