ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की परेड मे शामिल हुई सरदारपुर तहसील के मोरगांव की प्रियांशी पाटीदार,एनसीसी मे मप्र-छत्तीसगढ़ के निदेशालय से 23 केडेट का हुआ था चयन जिसमे से 7 इंदौर ग्रुप की थी

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के छोटे से गांव मोरगांव की छात्रा प्रियांशी पाटीदार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड मे शामिल हुई। छात्रा प्रियांशी पाटीदार सरदारपुर तहसील के गांव मोरगांव के किसान परिवार की बेटी है। जो इंदौर मे श्री जीजाबाई कॉलेज से बीए करने के साथ एनसीसी कैडेट मे सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर रही है।


इस बार गणतंत्र दिवस की परेड पर नारी शक्ति के अमृत महोत्सव के तहत परेड मे सिर्फ महिलाओं ने ही मार्च पास्ट  किया । जिसमें से मप्र और छत्तीसगढ़ से 23 एनसीसी महिला कैडेट्स का चयन किया गया था। इंदौर ग्रुप से प्रियाशी और 6 अन्य कैडेट शामिल थी। उन्होंने कर्तव्य  पथ पर मार्च मे भाग लिया।


प्रियांशी के दल ने राष्ट्रपति भवन से मार्च आरंभ किया जो इंडिया गेट होते हुये कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर तक मार्च किया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड मे शामिल होकर मोरगांव की प्रियांशी ऊकारलाल पाटीदार ने न केवल मोरगांव का नाम रोशन किया बल्कि एक बडी उपलब्धि के साथ सरदारपुर तहसील को गौरवान्वित किया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें