ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर-राजगढ थाने मे पुलिसकर्मीयो ने खेली होली,जमकर उडाया रंग गुलाल


सरदारपुर/राजगढ़। धुलेंडी पर्व के दुसरे दिन सरदारपुर एंव राजगढ थाने पर पुलिसकर्मीयो ने जमकर होली खेली एंव पर्व की खुषीया मनाई। थाना परिसर मे पुलिसकर्मीयो ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और फिल्मी होली गीतों पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस किया। राजगढ़ के पुलिस थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। वही सरदारपुर थाना परिसर मे भी होली खेली गई। गौरतलब है कि होली धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिस कर्मी होली मनाते है। क्योंकि धुलेंडी के दौरान पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते है। इसलिए वे होली नहीं खेल पाते है। इसलिए धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिस कर्मियों की होली होती है।
राजगढ़ के पुलिस थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए होली खेलने की पूरी व्यवस्था की गई थी। थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मियों ने सुखे रंग से होली खेलकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। वहीं रंगों में सराबोर होकर पुलिस कर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार ने बताया कि त्यौहार के दौरान पुलिस ड्यूटी व्यवस्था में लगती है। इसलिए होली के एक दिन बाद पुलिस की होली मनाई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस थाना परिसर में होली मनाई गई है। वही सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना ने बताया की धुलेडी पर्व के दुसरे दिन थाना परिसर मे पुलिसकर्मीयो के साथ रंग गुलाल से होली खेलकर पर्व की खुषीया मनाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें