ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: नालछा का भगोरिया हाट लगेगा 7 मार्च को,70 गांवो से हजारो की संख्या मे शामिल होगे ग्रामीण

थाना परिसर मे आयोजीत होगा मेला,शांति समिती की बैठक का हुआ आयोजन

नालछा । नालछा में अब 7 मार्च को थाना परिसर में भव्य स्तर पर भगोरिया मेला आयोजित होगा यहां लगने वाले भगोरिया हाट मेले को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हुई थी ग्राम पंचायत द्वारा 28 फरवरी को भगोरिया हाट लगाने का निर्णय लिया था ग्रामीणों व्यापारियों के मांग के बाद ग्राम पंचायत द्वारा 28 फरवरी का आयोजन निरस्त कर अब 7 मार्च को भगोरिया लगाने का निर्णय लिया गया । क्षेत्र का अंतिम भगोरिया नलछा में आयोजित होगा इस को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है नालछा क्षेत्र के करीब 70 से अधिक गांवों के करीब 10 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग भगोरिया हाट में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है
इधर सोमवार देर शाम को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने आदिवासी संस्कृति के पर्व भगोरिया को शांतिपूर्ण वह परंपरा अनुसार मनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समय अनुसार सभी ढोल मांदल ने दलों को थाना परिसर में प्रवेश भी दिया जाएगा निर्धारित समय सीमा के बाद मेला समाप्त होगा मेला प्रातः 11 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा शांति व्यवस्था बनी रहे इसके पूरे व्यापक प्रबंध किए जाएंगे । शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से अशोक मिरदवाल निखिल ग्वाल महेश डॉक्टर पुष्पेंद्र गंगवाल अरविंद कुशवाह विनीत यादव संतोष राठौड़ धीरज मिरदवाल जितेंद्र रविंद्र सिसोदिया सुरेंद्र बघेल करण सिंगारे मजहर खान प्रवेश काजी फैजान खान रहूफ खान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें