ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर माछलिया घाट खत्म नये मार्ग पर 10 से आरंभ होगा आवागमन,90 की स्पीड से दौड़ेंगे वाहन,पहले 20 की स्पीड पर सफर करना पडता था ,20 मिनट का सफर अब 3 मिनट मे होगा पूरा

आरिफ शेख

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर धार एवं झाबुआ जिले की सीमा पर स्थित माछलिया घाट बेहद खतरनाक पाइंट था। इस मार्ग पर करीब 6 किमी का घाट घुमावदार मोड एंव खतरनाक खाई के चलते सफर बेहद डरावना रहता था। एक तरफ रात्रि मे वाहनों के साथ लूट  तो जरा सी चुक पर वाहन का गहरी खाई मे गिरने का डर वही मार्ग पर लगना वाला जाम सफर को बेहद दर्द भरा बना देता था। लेकिन 10 दिसंबर के बाद इस मार्ग पर सफर सुगम होकर सभी तरह की परेशानियों से निजात मिल जायेगी। अब  मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालको को न तो घुमावदार मोड का सामना करना पड़ेगा और नहीं अपने वाहनों की गति को धीमा करना पड़ेगा वही चोरी लूट का भय भी अब खत्म हो जायेगा। साथ ही रात्रि मे वाहनों की सुरक्षा के लिये पुलिस की लगने वाली कानवाई से भी निजात मिल जायेगी। नये मार्ग पर आवागमन आरंभ होने से रात्रि मे सुरक्षा के तौर पर वाहनों को समूह मे निकालने का काम भी अब खत्म हो जायेगा।


210 करोड़ मे पूरा हुआ अधुरा पडा फोरलेन- इंदौर-अहमदाबाद सड़क मार्ग पर माछलिया घाट एवं धुलेट क्षेत्र मे फोरलेन वन क्षेत्र की अड़चनों के चलते कई वर्षो से अधुरा पडा हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व अड़चन दूर होने के साथ ही मार्ग पर तेज गति से कार्य आरंभ हुआ था। धार एवं झाबुआ जिले मे अधुरे फोरलेन को पूरा करने के लिये 210 करोड़ की लागत से नये सिरे से निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। जिसमे धुलेट से लेकर दत्तीगांव के मिडवे होटल तक का मार्ग करीब 70 करोड़ की की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर आवागमन भी आरंभ हो चुका है।


वही माछलिया घाट क्षेत्र मे 6 किमी का मार्ग घुमावदार होकर बेहद खराब था। नया मार्ग  घाट के समीप बनाया गया है। जिसकी लंबाई भी घटकर  आधी हो गई। अब नया मार्ग करीब 3 किमी लंबा होगा जिस पर तीन मेजर ब्रिज भी बनाये गये है।  उक्त मार्ग करीब 140 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। सभी ब्रिज पर स्ट्रीट लाईन भी लगाई गई है। मार्ग पर पहाड़ के समीप कुछ कटिग चल रही है। 10 दिसंबर को मार्ग को चालू कर आवागमन आरंभ कर दिया जायेगा।


90 की स्पीड से दौड़ने वाहनः- माछलिया घाट पर 6 किमी की सड़क पर घुमावदार मोड व खराब सड़क के कारण 20 की गति से वाहनों का आवागमन होता था। कई बार भारवाहक वाहनों के कारण मार्ग पर जाम भी लग जाता था। लेकिन अब नया मार्ग फोरलेन बनने के बाद  इससे  आवागमन आरंभ होगा। मार्ग पर मोड नहीं होने से वाहन 80 से 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सरपट दौडेगे।  माछलिया घाट पर 6 किमी का सफर जो पहले 20 से 30 मिनट मे तय होता था  वह अब  महज तीन मिनीट मे  पुरा हो जायेगा। जिससे समय की बचत होगी।  

इनका कहना है-

मंगलवार को माछलिया घाट पर सड़क का निरीक्षण किया है। कुछ कार्य बाकी है। दो  तीन दिन मे मार्ग पर आवागमन आरंभ हो जायेगा। नये मार्ग पर सफर सुगम होगा साथ ही लुट चोरी की घटना थमने के साथ ही बार-बार लगने वाले जाम से भी निजात मिल जायेगी।
                              राहुल चौहान एसडीएम सरदारपुर

कानवाई को अभी पूरी तरह खत्म नही किया जायेगा। वाहनों को समूह मे छोडने की जो प्रक्रिया थी वह प्रक्रिया नये मार्ग पर आवागमन आरंभ होने के बाद नही होगी। मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त होती रहेगी।
                             आशुतोष पटेल एसडीओपी सरदारपुर  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें