: बालीपुर धाम मे संत श्री गजानन महाराज के जन्मोत्सव मे भाग लेने के लिये सीएम को भेंट की आमंत्रण पत्रिका
Admin
Sat, Mar 4, 2023
6 मार्च को आएंगे सीएम,मनावर से बालीपुर तक निकलेगी पैदल यात्रा,मनावर मे भाजपा सीएम का करेगी अभिनंदन
मनावर । बालीपुर धाम के मां अंबिका आश्रम में संत श्री गजानन जी महाराज का 103 वां जन्मोत्सव के आयोजन मे भाग लेने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रण पत्र दिया गया है। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया 6 मार्च को मुख्यमंत्री का आगमन होगा और वे आयोजन मे भाग लेंगे । ब्रह्मलीन संत श्री गजानन जी महाराज बाबा बालीपुर धाम का 6 मार्च को 103 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से शनिवार को भोपाल में मुलाकात के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे सहित समाजजन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्रिका दी । नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे ने बताया कि 6 मार्च को सोमवार को बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर से सुबह 9 बजे पैदल यात्रा निकाली जाएगी , जो ग्राम बालीपुर के आश्रम तक पैदल यात्रा पहुंचेगी । जिसमें भारी संख्या में सर्वधर्म समाज के नागरिक शामिल होंगे । आमंत्रण पत्रिका पर सीएम ने आने के लिए अपनी अनुशंसा भी दी है । सचिन पांडे ने बताया कि मनावर नगर भाजपा की ओर से अभिनंदन किया जाएगा । नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार की ओर से 15 वार्ड में विकास कार्य के लिए मांग पत्र दिए जाएंगे एवं सीएम और अन्य मंत्रियों के आगमन पर मनावर से बालीपुर 5 कि.मी. मार्ग पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे । संत योगेश जी महाराज ने बताया कि ग्राम बालीपुर आश्रम में सीएम के प्रथम आगमन पर अभिनंदन किया जाएगा । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल , सौरभ शर्मा , सहित कई जनप्रतिनिधि , भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन