ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अखिल भारतीय क्षत्रिय मारु कुमावत समाज का पहला सामुहिक विवाह संपन्न


संत श्री कुम्भा जी महाराज मंदिर परिसर बोला मे हुआ आयोजन 30 जोडे बंधे परिणय बंधन मे

सरदारपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय मारु कुमावत समाज का पहला सामुहिक विवाह 5 मार्च रविवार को संत श्री कुम्भा जी महाराज मंदिर परिसर बोला में समाजिक ॠति रिवाज के साथ दुल्हा दुल्हन ने साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया। इस सामूहिक विवाह में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। वर वधु का पाणिग्रहण संस्कार आचार्य के आचार्यत्व में संपन्न हुआ साथ ही सुंदर अभिव्यक्ति मंडल इंदौर द्वारा प्रत्येक जोड़े को रामचरित मानस ग्रंथ , युग निर्माण संस्थान उज्जैन द्वारा प्रत्येक जोड़े को गीताप्रेस गोरखपुर के धर्मग्रंथ भेंट किया गया। वहीं कई समाज बंधुओं द्वारा ग्रहस्थी का सामना देकर सामुहिक कन्या दान किया। वहीं समिति की और से सामुहिक विवाह में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं व बरमंडल, बरखेड़ा,खुटपला, लाबरिया सहित अनेक गांव प्रमुखों का भी सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजजनों ने दुर दुर से सामुहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें