ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: फिर चमकी सरदारपुर की फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति, मप्र फुटबाल संघ की ब्रांड एंबेसडर बनी ,सैकड़ों प्रतिभाओं को तराशने वाले कोच शैलेन्द्र पाल के खाते मे जुड़ी एक और उपलब्धि

सरदारपुर ।  नगर की उभरती हुई फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान के खाते मे एक और उपलब्धि जुड़ गई है।  अभी तक तो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे खेल कर ज्योति ने नगर को गौरवान्वित किया था। वही अब वह मप्र फुटबाल संघ की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त की गई है। अखिल भारतीय फुटबाल संघ ने  फुटबाल खिलाड़ी ज्योति को मप्र फुटबाल संघ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का पत्र भेजा है।

ज्योति अभी क्रोएशिया (युरोप) में डिनोमो ज्युबर्ग क्लब से खेल रही है।  इससे पहले ज्योति तीन बार भारतीय महिला फुटबाल केम्प में जा चुकी है ।  साथ ही देश  का सबसे बड़ा फुटबाल टूर्नामेंट इंडियन वुमन लीग , देश के सबसे बड़े क्लब गोकूलम केरला से खेलले हुये जीत चुकी है । वही 12 बार म.प्र. कि राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

ज्योति चौहान गरीब परिवार से आती है। मां ने मजदूरी करके ज्योति एवं उसकी चार बहनो को इस काबिल बनाया है। ज्योति एंव उसकी बाकी बहने भी फुटबॉल खिलाड़ी है। वही दो बहनो की शादी हो चुकी है। ज्योति एवं उसकी दो बहने अभी भी फुटबॉल खेलती हैै। ज्योति की प्रतिभा को तराशने का पूरा श्रेय कोच शैलेन्द्र पाल को जाता है। खेल परिसर मैदान पर पिछले एक दशक से फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे शैलेन्द्र पाल ने सैकड़ों खिलाड़ियों को तराशा हैै। जिसमें से अभी तक 400 खिलाडी प्रदेश स्तर पर खेल चुके है । वही 190 खिलाडी राष्ट्रीय लेवल पर खेल चुके है।

ज्योति के मप्र फुटबाल संघ का ब्रांड  एंबेसडर नियुक्त होने पर  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह ,सहायक  आयुक्त सुप्रिया बिसेन,एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी आशुतोष पटेल,आनंद पाठक,सुभाष डेविड,राधेश्याम गढ़वाल,राजेश शाक्य,बीईओ सुनिल ओस्तवाल ,प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें