: रिंगनोद मे हुआ आदर्श भगोरिया का आयोजन,मादल की थाप पर नाचे एसडीओपी,एसडीएम ने मोबाइल मे कैद की भगोरिये की रौनक
Admin
Thu, Mar 2, 2023
ringanod me hua aadarsh bhagoriya ka aayojan
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने भी भाग लेकर मादल दलों का किया सम्मान

सरदारपुर। रिंगनोद मे आदर्श भगोरिया का आयोजन हुआ। बडी संख्या मे आदिवासी समाजजनों ने आदर्श भगोरिया मे पहुंचकर आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व पर उल्लास,उमंग के साथ ढोल मादल पर नाच गाकर पर्व की खुशियां मनाई। रिंगनोद मे आदर्श भगोरिये के आयोजन हुआ जिसमे 60 मादल दलों ने भाग लिया। एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी रामसिंह मेडा,संघ के ललित कोठारी,बाबूलाल हामड,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,जमना भूरिया ने आदर्श भगोरियो मे भाग लिया। मंच से एसडीएम राहुल चौहान ने जहा जनजाति बंधुओ के इस पर्व पर खुशियों को अपने मोबाईल केमरे मे केद किया तो एसडीओपी रामसिंह मेडा मांदल की थाप पर नाचने से अपने आप को रोक नहीं पाये।

श्री मेडा ने मादल लेकर जनजाति बंधुओं के साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाई वही प्रत्येक मादल दलों को नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।
आदर्श भगोरिया पर्व के आयोजन पर रिंगनोद मे ग्रामीण अंचलों से लोगों के आने का क्रम सुबह से ही आरंभ हो गया था। दोपहर मे 1 बजे मादल दलों के आने के बाद पर्व की रंगत रौनक चढने लगी और दोपहर मे तीन बजे भगोरिया का उत्साह परवान चढने लगा। वही आदिवासी महिला एवं पुरुष पारंपरिक परिधान मे भगोरिया मे सज धज कर पहुॅचे। ग्राम पंचायत रिंगनोद के साथ ही जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठन भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने भी मादल दलो के प्रमुख का साफा बांधकर एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। जनजातीय लोक कला अकादमी के कलाकारो के द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति दी गई
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग,रिंगनोद चौकी प्रभारी प्रशांत पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन