ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: अपनी पाली पोषी संतान समय आने पर धोखा दे सकती है, लेकिन यह रोपे गए पौधे ठंड गर्मी अतिवृष्टि सहने के बाद भी समय आने पर फल व छांव ही देंगे -- राठौर,सोमवती अमावस्या पर जयंती धाम परिसर में किया पौधारोपण

Admin

Mon, Jul 17, 2023

खिलेड़ी। अपनी पाली पोषी संतान समय आने पर धोखा दे सकती है, लेकिन यह रोपे गए पौधे ठंड गर्मी अतिवृष्टि सहने के बाद भी समय आने पर फल व छांव ही देंगे। यह किसी भी स्थिति में प्राणी मात्र का सहारा ही बनेंगे यहां की संस्था का समर्पण एवं त्याग का ही परिणाम है, जो यह स्थान विभिन्न पर्वों पर आमजन के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

      उक्त बातें सोमवती अमावस्या के अवसर पर जयंती धाम परिसर में पौधारोपण अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक योगेंद्र सिंह राठौर पाना ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। प्रारम्भ में पर्यावरण प्रेमी व शिक्षाविद ओपी टेलर ने संस्था की गतिविधि एवं क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देकर समिति के उद्देश्य से अवगत कराया। विशेष अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक शांतिलाल हटीला एवं तहसील पत्रकार संघ बदनावर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया उपस्थित थे। अध्यक्ष डोडिया ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे प्राणवायु दाता है। इनको संरक्षित रखने से ही प्रकृति का संतुलन है। पौधों को रोपकर पेड़ बनाना संतान की परवरिश के समान है ।हम जो प्रकृति को देंगे प्रकृति वही हमें लौटाएगी।जयंती धाम में काली चट्टानों के बीच लहलहाते पौधे समिति के दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

पौधरोपण अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का समिति अध्यक्ष अनिल पाटीदार एकरंगा , उपाध्यक्ष महेश जाट, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, रमेश जायसवाल आदि ने तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समिति की और से पूर्व सैनिक योगेंद्र सिंह राठौर एवं भारतीय सेना में सेवारत शांतिलाल हटिला एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने पर ओमप्रकाश टेलर चोंटीया बालोद का  सम्मान भी किया। इस अवसर पर खेमचंद जायसवाल, प्रभु पाटीदार,कैलाश पाटीदार, गोविंद पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, अरविंद पाटीदार, जय प्रकाश पाटीदार , उमेश पाटीदार, करण सिंह जयंती माता, पन्ना पाटीदार, अमरतलाल  पाटीदार, रविंद्र पाटीदार खजूर आदि उपस्थित थे। सोमवती अमावस्या एवं श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के संयुक्त अवसर के कारण यहां के जयंती धाम एवं उंडवा नदी के किनारे स्थित उण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शनार्थ एवं अभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें