ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: श्रमदान कर माही नदी के घाट पर सफाई कार्य किया ,महिला बाल विकास विभाग ने निकाली कलश यात्रा

Admin

Sun, Jun 9, 2024


सरदारपुर। जल स्रोतों तथा नदी तालाब कुआ बावड़ी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन जल गंगे, संवर्धन अभियान  अंतर्गत  रविवार  को सरदारपुर स्थित माही नदी के तट पर फैली गंदगी कचरा  आदि की सफाई करने के लिये एसडीएम मेघा पवार के साथ अभिभाषकगण , लायंस क्लब के पदाधिकारीगण , महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, गायत्री परिवार के परिजन ,नगर परिषद सरदारपुर के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं  पाषर्दगण, अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा सरदारपुर के पत्रकार गण व नगर वासियों ने श्रमदान कर माही नदी के घाट पर सफाई कार्य किया इस अवसर पर माही नदी से महिला बाल विकास विभाग द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई तथा अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष व भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के धार जिला संरक्षक एवं गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी  बी.जे. उपाध्याय द्वारा माही नदी सहित अन्य जल स्रोतों एवं नगर की स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाकर तथा नगर वासियों से  नगर की स्वच्छता रखने में सहयोग करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए इस अभियान में शामिल होकर अपना श्रमदान  करने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें