ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: रबी सीजन के लिये शुभ मुहूर्त मे काली कराई बांध की मुख्य नहर मे छोडा पानी,6600 हेक्टेयर मे होगी सिंचाई,पहले टेल से  होगी सिंचाई

Admin

Tue, Nov 7, 2023


आरिफ शेख
सरदारपुर। रबी सीजन के लिये इस बार किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। मानसून सत्र के आखिरी दौर मे हुई तेज बारिश से जहां माही परियोजना के मुख्य बांध एवं उप मुख्य बांध ने अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया था। मंगलवार को सुबह जहा शुभ मुहूर्त मे काली कराई बांध की मुख्य नहर मे पानी छोडा गया तो माही मुख्य बांध मे 9 नवबंर को पानी छोडा जायेगा।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की इस सत्र मे दोनों बांध पूर्ण भराये है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा की किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिले। श्री पाटीदार ने बताया की उप मुख्य बांध कालीकराई से जहां 6600 हेक्टर क्षेत्र मे सिंचाई का लक्ष्य रखा गया हैै। वही माही मुख्य बांध से करीब 24 हजार हेक्टर क्षैत्र मे सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। श्री पाटीदार ने कहा कि हमने किसानों से अपील भी की है की पानी का सदुपयोग करे सिंचाई के दौरान व्यर्थ पानी न बहाये।


वही माही परियोजना के एसडीओ धीरेन्द्र जामोद ने बताया कि मंगलवार को सुबह कालीकराई बांध की नहर खोली गई है। 6600 हेक्टर क्षेत्र मे सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। एसडीओ जामोद ने बताया की टेल से सिंचाई आरंभ होगी पानी पर्याप्त है। 4 पानी उपलब्ध कराया जाएगा यदि फिर भी बांध मे पानी रहेगा तो और किसानो को मांग के अनुसार पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा।

आपने बताया की पानी की चोरी न हो इसके लिये दल के द्वारा सत्त पेट्रोलिंग कर मानीटरिग की जायेगी। आपने बताया की अभी आधा से एक मीटर नहर खोली जा रही है। जहां रुकावट आएगी उसे दूर कर पुरी क्षमता के साथ तीन चार दिन के बाद नहर को खोला जायेगा। आपने बताया की करीब 3 से 4 दिन बाद टेल तक पानी पहुंच जायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें