ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप गतिविधि के अंतर्गत  मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Admin

Tue, Aug 1, 2023

सरदारपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप गतिविधि के अंतर्गत जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के आदेशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राहुल चौहान के मार्गदर्शन में मंगलवार को बजे ब्लाक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों , जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर के कार्यालयीन स्टाफ एवं विकास खंड के शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता वाहन रैली निकाली गई।


रैली में  तख्तियों पर  मतदान से सम्बंधित  नारे लिखे गए थे। जागरूकता रैली सरदारपुर नगर के विभिन्न वार्डो से होकर गुजरी इस दौरान नारेबाजी भी गई। रैली की शुरुआत जनपद पंचायत प्रांगण से हुई जो  भोपावर चोकड़ी, बस स्टैंड, बदनावर चोकड़ी, सरदारपुरा, सर्किट हाउस होते हुए तहसील कार्यालय पंहुची। जहां  फ्लैक्स पर हस्ताक्षर अभियान  चलाया गया। इस दौरान में रैली में शामिल कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें