ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

: श्री विश्व मंगल धाम तारखेड़ी मे नव निर्मित शिवालय मे विराजे महामृत्युंजयेश्वर महादेव,5 दिवसीय महा उत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन

Admin

Sun, Jun 8, 2025
अभिजीत पंडित@ झाबुआ । झाबुआ जिले के पावन धाम तारखेड़ी मे पांच दिवसीय देव स्थापना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। तारखेड़ी धाम के ऋषिराज जी महाराज ने बताया कि महामृत्यंजयेश्वर महादेव का नवनिर्मित विशाल मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा का 5 दिवसीय उत्सव मनाया गया। नव निर्मित मंदिर के समीप बनी यज्ञ शाला मे पांच दिनों तक हवन कुंड मे सवा लाख आहुति दी गई। यज्ञाचार्य पंडित कैलाशचंद्र जी जानी गरवा खेड़ी के द्वारा रविवार को दोपहर मे पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। मंदिर मे महाआरती कि गई। दो गुरुओं का हुआ मिलन- श्री विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी पर प्रसिद्ध बालीपुर धाम के योगेश जी महाराज पहुंचे। सबसे पहले भगवान का दर्शन पूजन कर दुर्गा चालीसा, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तारखेड़ी धाम के ऋषिराज जी महाराज द्वारा शाल श्री फल भेट किया। भक्तो ने दोनो गुरुओं से आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्राप्त किए। बलवारी धाम के निरंजन दास जी महाराज, खेड़ापति हनुमान धाम अमझेरा के नारायण दास जी महाराज, मंगल दास जी महाराज आदि संत महात्मा भी आयोजन मे शामिल हुए। हजारों भक्त पहुंचे भंडारे मे- पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर मे किया गया। जिसमे आसपास क्षेत्र सहित धार, झाबुआ, रतलाम,इंदौर आदि जिलों के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्र से हजारों भक्त शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण कि गई। इस दौरान सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिह गौतम, अजय रामावत आदि ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें