ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चुनार बांध को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,डेम को क्षति होने पर पिपल्याभान के सरपंच प्रतिनिधी सहित अन्य नामजदों पर कार्यवाही की मांग

Admin

Thu, Sep 14, 2023

सरदारपुर। चुनार बांध को लेकर गुरुवार को दूधी कांच,माछलिया,नवापाडा,भुराडाबरा आदि गांवों के लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर चुनार डेम की क्षति होने पर नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने को लेकर ज्ञापन सौपा।


ग्रामीणों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन मे बताया गया की 13 मार्च 2023 को ग्राम पंचायत पिपल्याभान के सरपंच प्रतिनिधी सुरसिंह पिता मंगु डोडियार,भलिया,मानसिंह ठाकरिया,धन्ना,भमरिया,कैलाश आदि ने चुनार डेम के स्लूज गेट मे पत्थर एंव सीमेंट डालकर उसे बंद कर दिया था। जिससे ग्राम दुधीकांच,झाई,भमती,माछलिया,भंडारिया,नवापाडा  आदि गांव के ग्रामीणो को पेयजल एंव पशुओ के पीने के पानी की विकट समस्या खडी हो गई थी। तभी कलेक्टर एंव एसडीएम सरदारपुर के आदेश पर पुनः स्लुज गैट से पत्थर एंव सीमेंट तोडकर निकाला गया।

उक्त प्रक्रिया मे डेम की पाल क्षतिग्रस्त होकर लिकेजिंग की समस्या उत्पन्न हो गई । ग्रामीणों ने बताया की यदि डेम फूटता है या फिर कोई आर्थिक हानी व जनहानि होती है तो उक्त नामित व्यक्तियो को  अपराधी मानकर उचित कार्यवाही हो।
इस अवसर पर हेमराज भुरिया,बहादुर भुरिया,राकेश दायमा सुखराम हटीला,मुकेश दायमा,बालसिंग वसुनिया,धन्ना वसुनिया,ज्योतिया हटिला पारसिंह दायमा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें