ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: ग्राम पंचायत नयापुरा मे ग्रामीणो को नही मिल रहा राशन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Admin

Wed, Jan 3, 2024

सरदारपुर। ग्राम पंचायत नयापुरा के ग्राम नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को विगत 5 से 6 महीने से राशन नही मिलने के कारण ग्रामीणो द्वारा बुधवार को राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी विशाल धाकड को एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मे बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम नयापुरा मे संचालित है लेकिन नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को विगत 5 से 6 महीने से राशन नही मिल रहा है ग्रामवासी राशन लेने के लिए जाते है तो दुकान बंद रहती है, कई मर्तबा सर्वर बंद होने की बात कही जाती है। इस राशन दुकान के संचालन मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है शासन की योजना का लाभ वास्तवित हितग्राहियो को नही मिल रहा है।

ग्रामवासियो द्वारा पूर्व मे भी दिनांक 13.09.2023 को तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्षेत्र सरदारपुर को एवं दिनांक 03.10.2023 को जिला कलेक्टर धार को जनसुनवाई मे आवेदन दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई नही हुई है और न ही ग्रामवासियो को राशन प्रदान किया जा रहा है।

इसलिए ग्राम पंचायत नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को राशन दुकान से विगत 5-6 महीने से राशन नही मिलने एवं राशन दुकान मे भारी भ्रष्टाचार की उचित जांच की जाकर वर्तमान सेल्समेन को हटाया जाए एवं उचित मूल्य की दुकान ग्राम खेडा मे प्रारंभ की जाए। ज्ञापन देते समय गोबरिया मावी, थावरिया, जोगा, रगनसिंह, सरदार, छगन, बबलु, केलसिंह, प्रकाश, मुकाम, अंकुर आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें