: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले सरकारी योजना का लाभ व विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिये निकाली जा रही है विकास यात्रा- गामड़
Admin
Thu, Feb 9, 2023
गोन्दिखेडा चारण मे विकास यात्रा के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी,आरोग्यम केंद्र का किया लोकार्पण

लाबरिया। प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर निकाली जा रही विकास योजना अपने पांचवें दिन जौलाना से आरंभ होकर ग्राम पंचायत बोडिया के गांव गोन्दिखेडा चारण पहुॅची। जहा पर जल संरक्षण के संदेश को लेकर ग्राम मे जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा गांव मे भ्रमण कर गौशाला के समीप आरोग्य केंद्र पर पहुॅची जहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड थे। अध्यक्षता तहसीलदार दिनेश सोनारतिया ने किया। विशेष अतिथि के रूप मे एसडीओपी रामसिंह मेडा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल जैन,देवीलाल श्रीकार,सरपंच श्रीमती रेखा-जगदीश,उपसरपं वर्षा-उमेश राठौर मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रतिनिधी उमेश राठौर,सहायक सचिव हेमंत पुरोहित आदि ने किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड़ ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार की मंशा है की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। सरकार की योजना से कितने लोग लाभान्वित हुए और किसे और लाभ देना है यह सारी हकीकत जानने के लिये विकास यात्रा का आयोजन हो रहा है। श्री गामड़ ने कहा कि पूर्व मे सरकारो के द्वारा आपको आवास निर्माण के लिये महज 30 हजार के करीब राशी दी जाती थी लेकिन अब 1.50 लाख तक राशि पीएम आवास के लिये दी जाती है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ लेने की अपील की।
वही तहसीलदार दिनेश सोनारतिया ने कहा की विकास यात्रा के माध्यम से शासन प्रशासन आप लोगो तक पहुँच रहा है। आप लोग बताये की और क्या क्या विकास कार्य करवाना है। सरकार की योजनाओं का लाभ ले शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि आपको सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये तत्पर है।
एसडीओपी रामसिंह मेडा ने भी संबोधित किया। श्री मेडा ने कहा विकास यात्रा का उद्देश्य आम जनता से शासन प्रशासन का जुडाव है। सरकार की योजना से कितने लोग लाभान्वित हुए और क्या-क्या विकास कार्य और करना बाकी है यह सारे कार्य विकास यात्रा की रूपरेखा मे शामिल है।। मंडल उपाध्यक्ष विशाल जैन ने भी संबोधित किया। अतिथियों के द्वारा लाडली लक्ष्मी,पेंशन योजना,दुग्ध समिति के लाभांश सहित अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विन दिक्षीत ने किया एंव आभार हेमंत पुरोहित ने व्यक्त किया। अतिथीयो ने आरोग्य केंद्र का लोकार्पण कर वहा पर पौधारोपण भी किया।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग,पीएचई एसडीओ एनएस भुरिया,आरईएस एसडीओ ललित वैद्य,उपयंत्री बबीता राज,पीडब्लुडी के श्री पाठक,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल,सीबीएमओ डाॅ नितीन जोशी,प्राचार्य श्रीमती कांता लाकडा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन