ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सांसद निधि से सरदारपुर विधानसभा की 3 पंचायतों को पानी के टैंकर दिए, भाजपा नेताओं ने सरपंचों को भेंट किए

Admin

Mon, May 19, 2025
  सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री तथा धार-महु लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर द्वारा पेयजल व्यवस्था को लेकर सरदारपुर विधानसभा की तीन ग्राम पंचायत लाबरिया, बरमंडल तथा बरमखेड़ी को पानी के टैंकर की सौगात दी हैं। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सरदारपुर में जनपद पंचायत परिसर के पास क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचो को पूजन-अर्चन कर तीनो टैंकर भेंट किए गए। राजगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बानिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा अपनी सासंद निधि से पेयजल टैंकर भेंट किए है। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों को भी पानी के टैंकर भेंट किए जाएंगे। जिससे लोगो को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ तथा सुनील गामड़, विशाल जैन लाबरिया, ईश्वर मिस्त्री, जनपद सदस्य नारायण मारू, परमानंद गामड, गलाल गामड़, बलदेव मकवाना, ग्राम पंचायत लाबरिया सरपंच रमेश ओसारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें