ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: 62 करोड से बनने वाले 27 किमी नागदा - बरमंडल तक टुलेन मार्ग का भुमिपुजन कल केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एंव पुर्व मंत्री दत्तीगांव करेगे,उक्त सड़क से आसपास क्षेत्रों के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा

Admin

Mon, Sep 16, 2024

नागदा (धार)। पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयासो से 62 करोड़ रूपये की राशि से फोरलेन नागदा से बरमंडल तक 27 कि.मी. के लिए बनने वाले टू-लेन रोड़ का भूमि पूजन 17 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री भारत सरकार, पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, पूर्व महापौर इंदौर कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त सड़क से आसपास क्षेत्रों के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। वहीं फोरलेन से नागदा पहुँच मार्ग के आवागमन का दबाव भी कम होगा। कई वर्षाे से ग्रामीण उक्त सड़क की मांग कर रहे थे। वहीं सह. दुग्ध उत्पादक समिति नागदा द्वारा आयोजित बोनस, लाभांश वितरण एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह भी दोपहर 1 बजे सोमनाथ गार्डन में राज्य मंत्री भारत सरकार सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के आतिथ्य में होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें