ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: पूर्णाहुति के साथ एकादश कुण्डात्मक यज्ञ का समापन,यज्ञ के समापन पर  केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंची,महाआरती में हुई शामिल 

Admin

Fri, May 9, 2025
अमझेरा। नगर के चालनी मार्ग स्थित अति प्राचीन हरदम लाला हनुमान मंदिर पर चल रहे एकादश कुण्डात्मक महा रुद्र एवं शत चंडी यज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञ के समापन पर क्षेत्र कि सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंची। सबसे पहले हरदम लाला हनुमान जी के दर्शन किए उसके बाद यज्ञ शाला मे पहुंचकर पूर्णाहुति एवं महाआरती मे शामिल हुई। महाआरती के बाद ब्राह्मण यजमान एवं श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ शाला कि परिक्रमा कि गई। मुख्य यजमान प्रशांत खंडेलवाल, पुजारी पर्व पंडित एवं समिति के सदस्यों द्वारा सांसद ठाकुर का शाल श्री फल एवं हनुमान जी का चित्र भेट किया गया। इसके बाद सांसद ठाकुर ने समस्त ब्राह्मण एवं आयोजन मे सहभागिता करने वाले सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास खंडेलवाल ने किया। इस दौरान प्रहलाद पारीख, मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र रघुवंशी, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, रघुनाथ यादव आदि अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें